जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगाँवा का औचक निरीक्षण

एमओआईसी के नहीं बैठने पर जिलाधिकारी ने जताई गहरी नाराजगी

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अपराह्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगांवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिली जिसे दूर करने के संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतरौली के नवस्थापित परिसर में एमओआईसी के नहीं बैठने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिला स्वास्थ्य समिति ने लगभग चार माह पूर्व एमओआईसी सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगाँवा के संसाधनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बतरौली स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। लेकिन, निरीक्षण के समय तक एमओआईसी सहित किसी भी संसाधन को बतरौली स्थानांतरित नहीं किया गया। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगाँवा पर एमओआईसी का बैठना अस्वीकार्य है। उन्होंने एसीएमओ से प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के प्रभावी अनुपालन के संबन्ध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें बायो-मेडिकल वेस्ट सामग्री कक्ष के अंदर मिली। उन्होंने कहा कि कोल्ड चेन कक्ष में किसी भी तरह के कूड़े-कबाड़ को नहीं रखना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। उन्होंने पीएचसी से कूड़ा उठाने वाली कंपनी को नोटिस देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संस्थागत प्रसव के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। एमओआईसी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि इस माह में अभी तक 80 प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए हैं। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव को और बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लैब का निरीक्षण भी किया और ओपीडी एवं दवा वितरण के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी बात कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने एवं लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

1 hour ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

3 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

3 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

15 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

17 hours ago