जिलाधिकारी ने नगर पंचायत फाजिलनगर कार्यालय का कीया औचक निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा मंगलवार को पावनागर पर्यटन स्थल, नगरपंचायत फाजिलनगर द्वारा, निर्माणाधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स व नगर पंचायत फाजिलनगर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने पावनागर पर्यटन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, पर्यटकों हेतु सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फाजिलनगर प्रेमशंकर गुप्ता को निर्देशित किया।
ततपश्चात जिलाधिकारी द्वारा फाजिलनगर में अवस्थित नगर निकाय द्वारा निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया और निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत फाजिलनगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पुस्तिका का अवलोकन व विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। इस क्रम में नगर पंचायत द्वारा लंबित कार्य, पूर्ण कार्य, व अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली गई। स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष पूर्ण कार्य और लंबित कार्यो की रिपोर्ट ली गई। प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय की स्थिति जानी गयी। बिड और टेंडर की स्थिति जानी गई।
जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी व जूनियर अभियंता को लम्बित निर्माण कार्यो को ससमय पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फाजिलनगर प्रेम शंकर गुप्ता मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

5 hours ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

21 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

21 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

21 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

21 hours ago