शांति से महाशिवरात्रि पर्व मनाने की किया अपील
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल राजीव कुमार यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील किया । महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मेंहदावल थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक किया । उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता का निर्देश है कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं । पर्व के दृष्टिगत अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । पीस कमेटी की बैठक से पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रविन्द्र कुमार सिंह के साथ थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित कुबेरनाथ शिवमंदिर का भ्रमण किया । निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इसके बाद आयोजकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग किया । मीटिंग के दौरान लोगों से आवागमन , बिजली , पानी , साफ-सफाई , बैरिकेडिंग आदि के संबंध में चर्चा किया । त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…