जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज मेहरौना का किया औचक निरीक्षण

कक्षा में छात्रों के साथ किया संवाद

विद्यालय में अव्यवस्था पर जतायी गहरी नाराजगी, प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, मेहरौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी और प्रभारी प्रधानाचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति का पत्र शासन को भेजने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सोमवार को अपराह्न डेढ़ बजे मेहरौना स्थित राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज पहुंचे। विद्यालय परिसर में बनी नाली के टूटे होने पर उन्होंने सवाल पूछा तो प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्यकांत राय ने बताया कि भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीसीडको द्वारा किया गया है तथा वर्ष 2016 में इसे समाज कल्याण विभाग को हैंडओवर किया गया है। निर्माण के कुछ ही समय के भीतर नाली टूटने पर डीएम ने नाराजगी जतायी और यूपीसीडको को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने लैब का निरीक्षण किया। वहां उन्हें किसी भी तरह का उपकरण नहीं दिखा। पूछने पर बताया गया कि वर्ष 2016 से ही विद्यालय के लैब में किसी भी तरह का उपकरण नहीं है। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाचार्य को विगत सात सालों के दौरान लैब में आवश्यक उपकरण मंगाने के संबंध में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

विद्यालय में वाटर कूलर तथा इंडिया मार्का हैंड पंप खराब मिला। विद्यार्थी सामान्य हैंडपंप का उपयोग करते मिले, जिस पर डीएम ने असन्तोष व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक के निवास स्थल का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में रात्रि निवास करने के संबन्ध में कई सवाल पूछे जिसका संतोषजनक जवाब वे नहीं दे सके। बताया गया कि विद्यालय परिसर स्थित आवास में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ उनका भांजा भी रहता है, जिसका नामांकन इसी विद्यालय में है। इस पर डीएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि विद्यालय के समस्त छात्र छात्रावास में निवास करेंगे ऐसे में हॉस्टल के बाहर किसी छात्र का रहना छात्रावास की व्यवस्था संदेह उत्पन्न करता है।
जिलाधिकारी ने कक्षा में छात्रों से संवाद भी किया। किंतु, कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अटेंडेंस रजिस्टर के सापेक्ष कम मिली। पंजिका में कक्षा 8 में 32 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई थी जबकि 15 छात्र ही निरीक्षण के दौरान कक्षा में मिले।विद्यालय में 489 क्षमता के सापेक्ष 289 छात्रों का ही पंजीकरण है।
आश्रम पद्धति विद्यालय में समाजिक रूप से कमजोर तबकों के बच्चों को बोर्डिंग स्कूल की तर्ज पर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। यहां 60 प्रतिशत सीट अनुसूचित जाति/जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। विद्यालय में 14 क्लास रूम और 3 लैब हैं। कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है। छात्रों को निःशुल्क छात्रावास, भोजन एवं ड्रेस उपलब्ध कराया जाता है ।जिलाधिकारी ने छात्रावास में सोलर पैनल लगाने का निर्देश पीओ नेडा गोविंद तिवारी को दिया।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

9 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

11 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

11 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

11 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

16 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

17 hours ago