Tuesday, February 10, 2026
HomeNewsbeatजिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व मामलों के...

जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण, लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने तहसील सदर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं न्यायालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 34 (नामांतरण) सहित अन्य धाराओं में लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पीठासीन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए समस्त अभिलेखों के सुव्यवस्थित सूचीकरण और सुरक्षित रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभिलेखों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या फर्जी अभिलेख तैयार करने की संभावना को गंभीरता से लेते हुए अभिलेखागार में तैनात कार्मिकों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। ऐसी किसी भी अनियमितता की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार न्यायालय, निर्वाचन कार्यालय, संग्रह कार्यालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय सहित तहसील परिसर के अन्य विभागों का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए समय से कार्यालय पहुंचने और कार्य में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अवधेश चौहान, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments