जिलाधिकारी ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, फायर सेफ्टी नॉर्म्स के सख्त अनुपालन के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार के अपराह्न जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर फायर सेफ्टी मानकों का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग पहुंचीं, जहां उन्होंने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी फायर एग्जिट का स्पष्ट और सुरक्षित मार्ग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में इमरजेंसी एग्जिट लोगों की जान बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में लगे सभी फायर एक्सटिंगशर की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच हो। उन्होंने कर्मचारियों को आग जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया। इस दौरान चीफ फायर सेफ्टी ऑफिसर अरुण कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज का फायर ऑडिट इस वर्ष जनवरी और जून में संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि फायर ऑडिट के दौरान जो भी कमियां पाई गई थीं, उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने समय रहते ठीक कर लिया है।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और मेडिकल कॉलेजों में फायर सेफ्टी मानकों के अनुपालन की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में फायर सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, डॉ. आर.के. श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

3 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

4 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

4 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

4 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

4 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

5 hours ago