विदेश कमाने गए व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड तमकुही राज के थाना तुर्कपटी के ग्राम सभा झनकौल गांव निवासी एक व्यक्ति की में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम सभा झनकौल के रहने वाले सुदामा प्रसाद वर्मा उम्र 49 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम विगत सप्ताह ग्यारह नवंबर को ही कमाने हेतु दुबई गए थे। दुबई के लिए 14 तारीख गुरुवार को मुंबई से उनकी फ्लाइट दुबई पहुंची थी।वहां पहुंचने के बाद वह अपने कैंप में आराम कर रहे थे। तभी पहुंचने के दो घंटे बाद ही उनके पेट में दर्द होने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत कैंप में मौजूद अपने साथियों की। जब तक वह कुछ सोचते उनकी हार्ट अटैक मौत हो गई। उसके बाद से कंपनी वालों ने उनके घर फोन करके सूचना दिया। सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी सुभावती तथा पुत्र आदित्य का रो रो कर बुरा हाल था।लोगों के अनुसार मृतक की आर्थिक हालत बेहद खराब थी जिसके लिए वह कमाने गया था।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

11 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

11 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

11 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

12 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

15 hours ago