जिलाधिकारी ने आईटीएमएस का औचक निरीक्षण किया

बिना हेलमेट तथा ट्रिपल सवारी का किया जाए शत प्रतिशत चालान- जिलाधिकारी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार एवं अपर नगर आयुक्त एसके सिंह के साथ इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का औचक निरीक्षण किया। आईटीएमएस में लगे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उनके कार्यो की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, रेड लाइट ज़ेब्रा क्रॉसिंग, पीए सिस्टम एवं चालान काटने सहित आदि के संबंध में एक-एक कर जानकारी ली। उन्होने नगर में आईटीएमएस के द्वारा सभी चौराहों मार्गों पर लगे कैमरों को लाइव देखा। बरेली मोड़ पर लगें कैमरों को संचालित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सेफ सिटी अंतर्गत लगे कैमरों के व्यू को चेक किया उनके सामने लगे बैनर पोस्टर, होल्डिंग्स आदि को हटाये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर स्वयं जाकर व्यवस्थाओं को चेक करें। आईटीएमएस से अटैच सभी कैमरें प्रत्येक दशा में संचालित रहे यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने चालान के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट तथा तीन सवारी का चालान अवश्य किया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

10 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

10 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

10 hours ago