विजनरी बजट से विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारने में सम्बल मिलेगा : एमएलसी संतोष सिंह

यूपी बजट की सराहना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि बजट एक नये विजन के साथ विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारने को सम्बल प्रदान करेगा। सभी वर्गो के उत्थान के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं, वंचितों व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा भी तय करेगा। यह विजनरी बजट है।

युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि बजट पूरी तरह से लोककल्याणकारी है। जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। गरीबों, किसानों, महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी गयी है। यह हर क्षेत्र में विकास की नई सम्भावनाएं पैदा करेगा।

छात्र संघ अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास व समाज के सभी वर्गो के कल्याण का ध्यान सरकार ने बजट में रखा है। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को दूर करने व युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के सभी बिन्दुओं पर बजट में फोकस किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा प्रदेश सरकार का बजट युवाओं को नवीन अवसर प्रदान करेगा। बजट समग्र विकास की अवधारणा के साथ कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा परिवहन को लेकर नए आयाम स्थापित करेगा।

  युवा नेता नगर उपाध्यक्ष ई. सुधांशु सिंह ने कहा कि बजट समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा और मजबूत होगी। प्रत्येक नागरिक को हर दृष्टि से सशक्त बनाने की ओर बजट एक अहम कड़ी साबित होगा।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

32 minutes ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

40 minutes ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

46 minutes ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

52 minutes ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

57 minutes ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 hour ago