राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया वाह्य निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवम् रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्ट वार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, रामकरन यादव जिला महामंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, रामधनी चौहान समाजवादी पार्टी, राहुल निषाद, उमेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago