देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में होली, ईद व रमज़ान के मद्देनजर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने पुलिस लाइन सभागार में धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की । बैठक में जनपद के विभिन्न धर्मों के प्रमुख धर्मगुरुओं, संभ्रान्त व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने भाग लिया ।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि होली, ईद और रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने अनुयायियों को सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा सफाई एवं बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी । सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे अपने-अपने समुदाय के लोगों को शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे ।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…