जिलाधिकारी औऱ एसपी ने सुनी जनता की फरियाद

सुखपुरा /बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को थाना समाधान दिवस प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। थाना दिवस कार्यक्रम के बीच में ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक एस आनंद भी पहुंच गए। दोनों अधिकारी लगभग एक घंटा तक जन समस्याओं को सुना, और त्वरित निस्तारण तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए एस ओ सुखपुरा को निर्देशित किया ।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यहां की स्थिति पहले से ही बहुत बिगड़ी हुई है, अगर कोई व्यक्ति टीम के पैमाइश के बाद भी नहीं मानता है तो उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई करें। इस मौके पर कुल राजस्व संबंधित दस प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। जिसमें दतिवड और सुखपुरा के एक मामले में अलग-अलग दो टीमें लेखपाल, पुलिस, व राजस्व निरीक्षक की टीम बनाकर मौका पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश जिला अधिकारी ने दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार शुभ्रांशु लाल श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक श्याम बिहारी तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल ओमजी गुप्ता, दिलीप सिंह, रामकुमार, अरुण कुमार, विनोद वर्मा, सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, मुन्ना लाल यादव,हेड कांस्टेबल अमित कुमार, लव कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, संदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

13 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

13 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

13 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

13 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

13 hours ago