Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलायी शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलायी शपथ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ‘‘संविधान दिवस’’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया कि ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हैं।
संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी तथा भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सभी लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी निष्ठावान रहें, यही संविधान के प्रति हमारी सच्ची निष्ठा होगी,इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी, उप कृषि निदेशक टी.पी. शाही, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments