देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विकय हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया गया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की गयी एवं प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया। इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में 11 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।
इस “हाट-बाजार” में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद की गयी। इस “हाट-बाजार में आज सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड, सत्तू, बेसन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोमोस पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। आज के इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में लगभग रु 7450 का विक्रय हुआ है।
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…