महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
निज़ामाबाद तहसील स्थित गौसपुर गाँव के महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन, युवा विकास समिति की ओर से एवं राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद-भारत सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के चित्रपट के सम्मुख मुख्य अतिथि अरुण कुमार पाण्डेय,विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य आशीष उपाध्याय व जय प्रकाश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के आरंभिक उद्बोधन में प्रधानाचार्य आशीष उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी और मेला के माध्यम से बच्चों के अंदर नैसर्गिक वैज्ञानिक सोच का विकास होता है और साथ ही छात्र-छात्राओं को अपने हुनर दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न मॉडल तथा विज्ञान से सम्बंधित चार्ट के साथ ही साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा- सामान्य विज्ञान क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया, जिसमें सामान्य विज्ञान क्विज में अभिजीत, रिया, आदित्य, सौरभ, पल्लवी, प्रांजल, ख़ुशी और शिशुपाल तथा निबंध और विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में क्रमशः अभिजीत, आर्यन, अंशिका और मुस्कान, साक्षी और वेदिका विजयी रहे।प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा लालू ने पत्रकार बंधुओ को भी अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कृषक पुरस्कार प्राप्त करने वाले राम मूर्ति मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा तथा नितेश विश्वकर्मा, साधना पाण्डेय,सेराज अहमद,आशुतोष उपाध्याय, प्रभात श्रीवास्तव, अंजू पाण्डेय, पूजा पाण्डेय आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

32 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

40 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

53 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago