वृक्षारोपण कार्य महान एक वृक्ष 2 पुत्र समान

पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए सत्य सेवा संस्थान की तरफ से जैगहां बाजार में 501 पौधरोपण किया गया

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता की देखरेख में जहां बाजार में 501 पौधों का पौधरोपण हुआ।
यह जानकारी देते हुए डॉक्टर शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को प्रकाश डेंटल क्लिनिक के तत्वधान मे जैगहां बाजार के आसपास 501 पौधों को लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का प्रयास किया गया है, और साथ ही साथ शुद्ध पर्यावरण से लोगों को निरोग भी बनाने का प्रयास किया गया । वृक्षारोपण अभियान के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि पौधे हमारे जीवन मे अति उपयोगी हैं, हमारे जीवन के लिए इनसे अक्सीज़न मिलते है और इन्ही की जड़ी बूटियों से हमे जीवन रक्षक दवाइयाँ मिलती हैं।
इसके अलावा इस मौके पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग भी उपस्थित रहें । डॉ संजय ने कहा कि हम पौधरोपण के बाद उनको लावारिस रूप में नहीं छोड़ेंगे अपितु साल के 12 महीना लगाए गए पौधों की देखरेख करेंगे, जिससे वह स्वस्थ और मजबूत होकर पर्यावरण को हरियाली प्रदान करें जिससे पर्यावरण शुद्ध बना रहेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

11 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

11 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago