Categories: Uncategorized

जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर नाथनगर में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, भारत्तोलन, कुश्ती, जूडो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में प्रतिभाग किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राम प्रताप सिंह ने बताया है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राम प्रताप सिंह ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य एस के तिवारी सहित सभी खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश गुप्ता, आराधना द्विवेदी, रितेश वर्मा, राघवेंद्र पाल, विकास, गोरख, प्रदीप, राजेश, रामनाथ, विजय, इंद्रसेन पांडेय, रमेश चंद आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago