जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन कलेटक्ट्रेट सभागार में हुआ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के तहत, जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का शुभारंभ जनप्रतिनिधि गण, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधिकारीगण, निवेशकों व उद्यमीगणों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
इस क्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित निवेशकों व उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने बेहतर कानून व्यवस्था, शांति व्यवस्था और स्थिरता के मामले में एक नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने धन सृजक (वेल्थ क्रियेटर) के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित की है। हर क्षेत्र में सुधार आया है और बहुत जल्द उ0 प्र0 को देश के ऐसे इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को एक आशा और उम्मीद बताते हुए कहा, उत्तर प्रदेश को भारत के विकास को ड्राइव करने वाला अहम नेतृत्वकर्ता बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों से ज्यादा सामर्थ्य अकेले उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि भारत में सामाजिक, भौतिक और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है, उसका लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है। सरकारी प्रक्रियाएं सरल हो रही हैं तथा भारत स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में एमएसएमई का काफी सशक्त नेटवर्क है तथा यहाँ विभिन्न उद्योगों यथा डेयरी, फिशरीज, कृषि में काफी संभावनाएं हैं। इस क्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर हो रहे कार्य को प्रशंसनीय बताया तथा कहा कि भारत की समृद्धि में ही आज दुनिया की समृद्धि निहित है।
इस अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत 06 वर्षो के अंदर जो भी उपलब्धि प्राप्त करने का प्रयास किया गया है वह प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मूल मंत्रों को अंगीकार कर हासिल किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास की बात करते हुए कहा कि इस हेतुक मंत्रिमंडल समूह द्वारा दुनिया के 16 देशों में 21 रोड शो तथा 10 महानगरों में भी रोड शो का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 32 हज़ार 92 करोड़ निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे 92 लाख 50 हज़ार से अधिक रोजगार सृजन होगा। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश हेतुक 09 लाख 55 हज़ार करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव की चर्चा की
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, बिरला, टाटा ग्रुप के एम चंद्रशेखर तथा अन्य उद्योगपतियों ने भी संबोधित किया।इसी क्रम में
जनपद कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने आज के दिन को उद्योग और रोजगार के लिए स्वर्णिम दिवस बताते हुए कहा कि, जनपद कुशीनगर एक कृषि प्रधान क्षेत्र है और इस क्षेत्र में इस बात की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि, यहां इतना ज्यादा निवेश/ उद्योग का सृजन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश तथा जनपद में निवेश हेतु वातावरण सुलभ कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा के निवेशकगण/उद्यमीगण जनपद कुशीनगर में निवेश करें उनके साथ जनप्रतिनिधि कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।इसी क्रम में
विधायक रामकोला विनय गौड़,
विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक तमकुही राज असीम राय आदि सम्मानित लोगो ने
कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था को सस्टेनेबल बनाने के लिए सतत प्रयास करने होंगे
इस अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उपस्थित सभी उद्यमियों व निवेशकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा मकसद है, कि जनपद में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। उन्होंने निवेश के मामले में गोरखपुर मंडल में गोरखपुर के बाद दूसरे नंबर पर जनपद का स्थान रहने पर, प्रसन्नता जताते हुए कहा कि निवेशक व उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आगे और बैठक करके भी उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूरे प्रदेश में कई लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव के बारे में बताते हुए, जिलाधिकारी ने कहा कि यह गर्व की बात है। उसी निवेश में से एक छोटा अंश कुशीनगर का भी है। उन्होंने जनपद में कृषि उद्योग की असीम संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां गन्ना, वन, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रो और प्रदेशों से जनपद पहुंचे निवेशकों के संदर्भ में बताया कि यह गर्व का विषय है और सभी निवेशकों /उद्यमियों को जनपद में एक अच्छा माहौल दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जनपद में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को मोमेंटो व शाल देकर सम्मानित भी किया गया। इन उद्यमियों में ज्ञानती देवी (कॉटन बैंडेज), इंद्रदेव सिंह (ईट उद्योग) राजकुमार त्यागी (स्वास्थ्य क्षेत्र), सुप्रियमय मालवीय (पशु आहार), पुरुषोत्तम दुबे (पशु आहार), वंदना दुबे (मेडिकल फार्मा),पंचानंद राय (स्कूल निर्माण), देवेंद्र कुमार ( स्कूल निर्माण), विद्यावती उपाध्याय (विद्यालय निर्माण),राजेंद्र सिंह (विद्यालय निर्माण), बंका सिंह (स्कूल निर्माण), सहित तमाम उद्यमी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि गण विभिन्न क्षेत्रों के निवेशक/ उद्यमी आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago