जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस नौतनवां तहसील सभागार में आयोजित

193 जन शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें महज 23 जन शिकायतों का हुआ निस्तारण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नौतनवां तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समाधान दिवस में कुल 193 जन शिकायतें प्राप्त हुई‌। जिलाधिकारी द्वारा 23 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों, जनमतआवेदनों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखें और सुनिश्चित करें कि वादियों को बार बार दौड़ना न पड़े।
उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत अवैध कब्जे के या बैनामासुदा भूमि पर कब्जे न मिलने से सम्बंधित मामले आये है, जिस पर उन्होंने बताया कि जनसामान्य को तकनीकी समस्या के बारे में ज्यादा जानकारी नही है जिसके कारण उन्हें शिकायत करना पड़ रहा है। वादियों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही इसका निस्तारण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की शिकायतें एवं 70 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्ति है जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना था उनका कार्ड तत्काल बनाने हेतु निर्देशित किया गया तथा एक महिला की पेंशन से संबंधित शिकायत थी जिसे अगले दो दिन में निस्तारण कर दिया जाएगा । उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी,एस डी एम नौतनवां, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, पशुधन अधिकारी डी.पी.आर.ओ.,सहित जिलास्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 minutes ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

17 minutes ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

33 minutes ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

43 minutes ago

70 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर, मोदी-कार्नी मुलाकात से रिश्तों को मिल सकती है नई रफ्तार

मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…

51 minutes ago

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

3 hours ago