समाधान दिवस में 33 मामले पेश 04 मामले मौके पर ही निस्तारित
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 मामले पेश आये, जिसमें 04 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय में वादों को निस्तारित करें तथा निस्तारण पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार होना चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में चिउरहा निवासी मकसूद पुत्र सिराज के बिना नोटिस विद्युत संयोजन काटने के प्रकरण में जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार करने और संबंधित प्रकरण में जवाबदेही तय कर विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ सोमेंद्र मीणा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, पी0डी0 राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, तहसीलदार सदर राजेश कुमार व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…
मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…
बिहार(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारत…