बिहार के नए CM पर अनंत सिंह का बड़ा बयान: निशांत कुमार को बताया सबसे योग्य

बिहार(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बयान ने नई हलचल पैदा कर दी है। नवादा से पटना लौटते समय बिहार शरीफ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई अहम बातें कहीं।

नीतीश कुमार की जमकर तारीफ

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे बिहार में विकास कार्यों को गति दी है और राज्य को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने CM पद को लेकर चल रही अटकलों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

निशांत कुमार को बताया CM के लिए योग्य

इस दौरान अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति से पीछे हटते हैं, तो निशांत कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं।
उन्होंने निशांत को पढ़ा-लिखा, ईमानदार और अच्छे व्यक्तित्व वाला बताया, जिससे यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़े – तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

चुनाव लड़ने को लेकर भी दिया संकेत

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो वे खुद भी चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनकी जगह उनका बेटा चुनाव लड़ सकता है।

दिल्ली जाने पर भी दिया जवाब

जब उनसे नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां आना-जाना सामान्य बात है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की राजनीति में असली ताकत आज भी नीतीश कुमार के पास ही है।

शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

इस दौरान अनंत सिंह नवादा में विधायक विभा देवी के पुत्र स्वर्गीय अखिलेश यादव के निधन पर उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़े – भारत के लिए खुला होर्मुज स्ट्रेट: ईरान ने दी जहाजों को सुरक्षित रास्ते की अनुमति, तेल संकट में बड़ी राहत

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

13 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

13 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

14 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

14 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

14 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

14 hours ago