जनपद स्तरीय संकुल शिक्षक कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संकुल शिक्षक कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दिनांक 26 एवं 27 जुलाई, 2023 को किया गया, जिसमें जनपद के सभी विकासखण्डो के संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की पुष्पार्चन एवं वंदना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य धीरेन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के शिक्षक संकुल शासन के निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक शिक्षक कई पीढ़ियों का निर्माता होता है। शिक्षक सौभाग्यशाली है कि उसे राष्ट्र निर्माण का पुनीत दायित्व मिला। अतः हमें अपने दायित्वों का नैतिकता की सीमा में रहते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य धीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जनपद की शिक्षा व्यवस्था का दायित्व संस्थान पर है अतः हम इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में उपस्थित संकुल शिक्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी प्रवक्तागण, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण,एस०आर०जी० एवं ए०आर०पी० आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

11 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

22 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago