दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के कौशल वृद्धि हेतु आवेदन 6 अगस्त तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू किया गया है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगर जैसे- बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई एवं मोची के आजिविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवनस्तर को उन्नत किया जाना है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उक्त हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.diupmsme.upsdc.gov.in विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चयन करते हुए आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन करने की तिथि 25 जुलाई 2023 तक निर्धारित की गयी थीl परन्तु निर्धारित तिथि तक पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्र आनलाइन प्राप्त न होने के कारण आवेदन पत्र आनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 06 अगस्त 2023 तक बढ़ाई जाती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

21 minutes ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

30 minutes ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

57 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

6 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

6 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

8 hours ago