कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिन योजनाओं में प्रगति खराब मिली, सुधार लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश देते हुए कहा, यह सुनिश्चित कराया जाए कि ओपीडी के समय सभी डॉक्टर समय से अपने कक्ष में बैठकर मरीजों को देखें। ओपीडी के समय अगर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए कोई मिला तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। क्लीनिक को भी सीज कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल में दूर दराज से मरीज आते हैं और उनको असुविधा हुई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सीएससी पीएचसी पर भी सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ब्लॉक लेवल पर डाक्टर या स्टाफ अपने ड्यूटी समय पर मौजूद रहे। अन्यथा जवाबदेही प्रभारी चिकित्साधिकारी की ही तय होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पताल पर स्ट्रेचर व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहे। मरीजों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनने में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ज़िला कार्यक्रम समन्वयक डा चंद्रशेखर की संविदा सेवा का नवीनीकरण तब तक नहीं किया जाए, जब तक प्रगति में अपेक्षित सुधार ना हो जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीपी द्विवेदी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

1 hour ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

1 hour ago

पुलिस बनकर किशोरी को पार्क में ले गए तीन युवक, एक आरोपी एनकाउंटर के बाद दबोचा

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…

2 hours ago

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

2 hours ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

2 hours ago