Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

महराजगंज/(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, संस्थागत प्रसव सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव और प्रसव पश्चात माताओं को भुगतान में फरेंदा, धानी, मिठौरा, लक्ष्मीपुर का प्रदर्शन अपेक्षित न होने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रदर्शन सुधारने के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया। साथ ही आशा के भुगतान में लक्ष्मीपुर के प्रदर्शन पर भी नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा में जिन बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं, उनमें संबंधित एमओआईसी स्वयं समीक्षा कर बिंदुवार सुधार करें और अगली बैठक में संबंधित बिंदुओं पर पूरी जानकारी और विवरण के साथ उपस्थित रहें।
उन्होंने 30 जनवरी को आयुष्मान भारत के अंतर्गत विशेष अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने का निर्देश दिया और कहा कि प्रत्येक एमओआईसी न्यूनतम 100 परिवार चिन्हित करें जिनमे अब तक एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं और प्रत्येक ब्लॉक में 2000 आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करे। साथ ही आदर्श ग्राम पंचायतों में भी न्यूनतम 100 आयुष्मान कार्ड बनवाएं। साथ ही आयुष्मान रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सभी एमओआईसी को निर्देशित किया।
उन्होंने 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श अभियान के माध्यम से कुष्ठ रोग के विषय में जागरूकता अभियान को सफलता पूर्वक चलाने और इस रोग के विषय में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का निर्देश दिया। समीक्षा के उपरांत उन्होंने 42 टीबी मरीजों को रोटरी क्लब के सौजन्य से पोषण किट का वितरण करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल साइंस इतना आगे बढ़ गया है कि टीबी कोई घातक बीमारी नहीं रह गई है, बस आवश्यकता नियमित दवाओं के सेवन की है।
उन्होंने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी सुनिश्चित करें कि जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो। साथ ही लाभार्थियों को डीबीटी इंसेंटिव भी समय पर मिले। उन्होंने सभी एमओआईसी को विभिन्न बिंदुओं की नियमित समीक्षा अपने स्तर पर करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, सीएमएस ए.पी. भार्गव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद और डॉ राकेश कुमार, सभी एमओआईसी, सहित संबंधित लोग उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments