प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल स्तरीय चयन

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
खेल निदेषालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 हैण्डबाल एसोसिएषन, के समन्वय से प्रदेष स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 दिसम्बर, 2023 तक जिला खेल कार्यालय, बाराबंकी में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स 18 दिसम्बर, 2023 को वीर लोरिक स्पोटर््स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 20 दिसम्बर, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक हैण्डबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2004, या उसके बाद की होनी चाहिए। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/ नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालक हैण्डबाल खिलाड़ी इस चयन/ ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 22 से 25 दिसम्बर, 2023 तक जिला खेल कार्यालय, बाराबंकी में आयोजित प्रदेष स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय बलिया में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

13 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

13 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago