शांतिपूर्ण वातावरण हेतु ड्यूटी के दृष्टिगत जनपद 5 जोन में विभाजित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 07 मार्च को रात्रि में होलिका दहन, 08 मार्च को होली तथा शब -ए -बारात मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद में होली का त्यौहार सकुशल शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु सेक्टरवार कार्यकारी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने संपूर्ण जनपद को 5 जोन में बांटा है, जिसमें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट /पुलिस अधिकारी /जोनल मजिस्ट्रेट/ पुलिस अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी गण की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले थानों/स्थानों के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके सापेक्ष नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी का पर्यवेक्षण एवं होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
पूरी ड्यूटी के दौरान प्रत्येक दो-दो घण्टे पर कन्ट्रोल रुम को उक्त सेट से या कन्ट्रोल रूम को उक्त सेट से या कन्ट्रोल रूम के सीयूजी 9454417471/05568 227811 पर अपनी लोकेशन व कुशलता नोट करायेगें। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उ0प्र0 सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन के अनुसार अनुपालन करना सुनिश्चित करेगें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

2 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago