जेवर साफ कराने के नाम पर, ठगों ने उड़ाए हजारों के जेवर

आजमगढ़ ((राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत बिलरियागंज में उस समय एक परिवार में अफरा-तफरी मच गई, जब जेवर साफ करने के नाम पर पति पत्नी सहित पूरा परिवार ही ठगी का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा के मोहल्ला शिवनगर का एक बनिया परिवार अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी वहाँ पर दो पहिया वाहन से 2 ठग सोना चांदी का जेवर साफ करने की आवाज लगाते हुए आगये और वहाँ बैठे हुए परिवार को देखकर अपनी वाहन को रोक कर, जेवर साफ करने की बात करने लगे । ठगों के
विश्वास में आकर पूरा परिवार घर में रखा हुआ जेवर और शरीर पे धारण किया हुआ जेवर निकालकर सफाई के लिए ठगों को दे दिए, इसी बीच ठगों ने घर के अंदर से एक बर्तन मंगाया जिसमें कुछ केमिकल डाला और पानी डाला तथा जेवर को डालकर उसमें ढक दिया इसके बाद घर की महिलाओं से पूछा किचन रूम कहां है, वहां पर गैस चूल्हे के ऊपर ले जाकर इस बर्तन को रखकर कम से कम 15 मिनट गरम करिये उससे ज्यादा या कम नहीं होना चाहिए वरना जेवर काले हो जाएंगे ।तत्पश्चात महिलाओं ने उन ठगों को किचन रूम में ले जाकर बैठा दिया और कहा आप ही देखिए 15 मिनट ।
गैस चूल्हे के ऊपर बर्तन को रखने के बाद महिलाएं बाहर चली आई, इसी बीच ठगों ने बर्तन में रखे हुए सारे जेवर निकाल लिए और बाहर आकर महिलाओं से बोले अंदर गर्मी हो रही हम लोगों को, आप लोग थोड़ा जाकर देखते रहिए अंदर 20 मिनट हो जाए तो आवाज दीजिएगा, जैसे ही महिलाएं अंदर गई ठगों ने अपना वाहन चालू किया और वहां से फरार हो गए, तब तक परिवार के लोग आपस में कुछ बातचीत करने लगे। इसी बीच परिवार की एक बच्ची बोली सोना चांदी साफ करने वाले कहां गए कुछ लोग तो उनको खोजने लगे तब तक उस बच्ची ने कहा जरा गैस चूल्हे पर रखे हुए बर्तन में देखिये कि, जेवर है कि नहीं जब घर की महिलाओं ने बर्तन खोला तो जेवर नदारद था। जिससे उनके होश उड़ गए इसके बाद काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन ठगों का कहीं पता नहीं चला। पास पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा से ठगों का चेहरा तो सामने आ गया, लेकिन समाज के लोक लाज से पीड़ित परिवार इसकी सूचना पुलिस को नहीं दिया। यह घटना बाजार में चर्चा की विषय बनी हुई है समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की तरफ से थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

51 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

1 hour ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago