जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में योग शिविर का आयोजन

दैनिक योग से ही शरीर रहेगा निरोग- संजय कुमार सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, जनपद न्यायालय देवरिया के सभागार कक्ष में सम्मानित न्यायाधीशगणों एवं विद्वान अधिवक्ताओं व कर्मचारीगण के साथ आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग हैं बिना योग के मनुष्य जीवन ही अधूरा हैं। एक स्वस्थ शरीर के लिए नियमित रूप से व्यक्तियों को व्यायाम करना चाहियें। आप नियमित कम से कम 15 मिनट का योग जरूर करें जिससे आपका मन एकाग्र और शरीर स्वस्थ रहें। आधुनिक दौर में लोग काफी तनाव और डिप्रेशन में रहते हैं इसलिए दैनिक योग से ही शरीर निरोग रहेगा, तनाव को मूल रूप से दूर करने के लिए योग ही एकमात्र इलाज हैं। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय ने कहा कि योग एक प्रकार की ऊर्जा हैं, जो साधक को पूरी उम्र बिमारियों से बचाती हैं, योग के अभ्यास से दिमाग और ह्दय स्वस्थ रहता हैं। मन प्रफुल्लित और तंदुरुस्त होता हैं शरीर के लिए योग काफी फायदेमंद होता हैं। उन्होंने कहा कि जैसे जीवन के लिए हवा जरूरी हैं, वैसे ही योग हमारे जीवन में काफी जरूरी हैं। पीठासीन अधिकारी मोटर दावा अधिकरण,देवरिया मनोज कुमार राय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का वास हो सकता हैं योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार हैं, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता हैं। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक कुमार सिंह ने आमजनमानस से अपील की कि आप इस भाग-दौड भरी जिन्दगी में नियमित रूप से योग करें जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और शरीर में निरंतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहें। योग से जीवन के प्रति उत्साह बढ़ता हैं तथा हमारा शरीर भी लचीला बनता हैं। हमें थकावट या किसी भी काम के प्रति उदासी का भाव नहीं रहता। इस अवसर पर मुख्य रूप से सम्मानित न्यायाधीशगण पैनल अधिवक्तागण,मध्यस्थ अधिवक्ता, सदस्य,लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, कोर्ट मैनेजर, योग प्रशिक्षक पंकज सिंह, अक्षय कुमार ,न्यायालय स्टाफ व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें।
इसी क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध बंदियों के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के प्रभारी विवेक कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि नियमित योग से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता हैं और योग से ही शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती हैं। उन्होने जिला कारागार परिसर को नियमित रूप से स्वच्छ, बंदियों को संतुलित आहार देने तथा नियमित रूप से व्यायाम करने पर जोर दिया । इस दौरान उन्होंने कहा कि योग करने का लाभ तभी संभव हैं जब हम नशे की सेवन से कोसों दूर रहें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक, प्रेम सागर शुक्ला जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर, मोतीलाल वर्मा ,आदित्य कुमार व बन्दीरक्षक तथा अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago