उत्तर प्रदेश मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन सम्पन्न

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ है । सम्मेलन के दौरान प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे । सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार ब्लाक के दलीपन इंटर कालेज माधोपुर लार के मैंदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संयुक्त सचिव कामरेड बिक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीण मजदूर के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाय और मनरेगा के ऊपर हो रहे हमले को तत्काल रोका जाय तथा मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाया जाए ।
प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी बेतहासा बढ़ी है । यह सरकार साम्प्रदायिकता, जाती धर्म के नाम पर हिन्दू – मुसलमान के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है । कोरोना की आड़ में छोटे छोटे कल कारखानों में ताला बन्दी करा कर गरीब मजदूर को पैदल भगाने का काम किया है ।
कामरेड हरे कृष्ण कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार आज की जन विरोधी सरकार है । इस सरकार में कोई सुरक्षित नही है । कामरेड प्रेम चंद यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीब कमजोर ग्रामीण मजदूरों मनरेगा मजदूरों दलित पिछडो, अल्पसंख्यको के अधिकारों को बचाने के लिए एक जुट हो कर संघर्ष करने की आवश्यकता है । सम्मेलन में सर्वसम्मति से हरीबन्द प्रसाद को जिला अध्यक्ष, प्रेम चंद यादव को उपाध्यक्ष, रामबिलास यादव को मंत्री व संयुक्त मंत्री उमेश पासवान को बनाया गया । इस दौरान अशोक यादव,राम छठु,चौहान, श्री प्रसाद, संजय गौड़, अनिल यादव, शुशील यादव, गंगा देवी, दर्शन प्रसाद ,सुरेश राजभर, मोटेसर देवी, रामचन्द्र खरवार, कामरेड जयप्रकाश यादव सहित भारी संख्या में कामरेड मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

10 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

10 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

11 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

11 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

11 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

11 hours ago