जनमुद्दों पर जनसंघर्ष के संकल्प के साथ माकपा का जिला सम्मेलन सम्पन्न

कामरेड जयप्रकाश यादव फिर से हुए जिला मंत्री

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) देवरिया का एक दिवसीय 21वा जिला सम्मेलन निकट बनकटा ब्लाक मुख्यालय स्थित यादव कांप्लेक्स के पंडाल में अस्थाई निर्मित कामरेड सीताराम येचुरी, कामरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य सभागार में बड़े ही गर्मजोशी एवं उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दिवंगत कामरेड अवधेश कुशवाहा के याद में मंच का नाम दिया गया था। स्वागत द्वार पर कामरेड फुलचंद्र यादव कामरेड यमुना सिंह कामरेड मुंशी प्रसाद गौरी शंकर भगत रामसागर तिवारी देवधारी प्रसाद बैजनाथ सिंह पूर्व जिला मंत्री रहे स्वतंत्रता सेनानी कामरेड देवेन्द्र प्रताप सिंह सत्यनारायण सिंह की स्मृति में वैनर लगाकर उनके संघर्षों को सम्मेलन मे यादगार बनाया गया।सम्मेलन की शुरुआत कॉम साधुसरण के द्वारा पार्टी के झण्डा रोहन एवं केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड विक्रम सिंह राज्य नेतृत्व के साथी कामरेड बृजलाल भारती कामरेड मुकुट सिंह के द्वारा शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। कामरेड सीताराम येचुरी अमर रहें, सीपीआईएम जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के गगन भेदी नारों की गूंज पूरे सम्मेलन स्थल पर सुनाई देने लगी। उपस्थित सभी ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात सम्मेलन का खुला सत्र कामरेड विक्रम सिंह के शानदार उदबोधन से हुआ। काम०विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों नौजवानों के साथ भारतीय संविधान व लोकतन्त्र के लिए खतरनाक है। इस लोकतन्त्र व संविधान को बचाने के लिए युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। यहीं समय की पुकार है। कॉम सतीश कुमार सुदर्शन प्रसाद गंगा देवी के अध्यक्ष मण्डल ने सत्र का संचालन किया। प्रतिनिधि सत्र का उदघाटन कामरेड मुकुट सिंह ने किया। जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने सम्मेलन के समक्ष बिगत तीन वर्षो के पार्टी के संगठन , आंदोलनों संघर्षो केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध पार्टी के द्वारा की गईं विरोध कार्यवायियों से संबंधित पार्टी जिला केंद्र एवं पार्टी इकाइयों की भूमिका का जिक्र रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया जिस पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने राय व सुझाव रखे तथा पार्टी केन्द्र व जनांदोलन को विकसित करने युवाओं को पार्टी में भरती करने बिजली के निजीकरण स्मार्ट मीटर, जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा एम एस पी की मांग बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं दलितों अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे हमले आदि के मुददे पर भविष्य में संघर्ष को तेज करने का सुझाव दिया पार्टी संगठन को मजबूत करने आम जनता से फंड इक्ठा करने का भी सुझाव सम्मेलन में आया। तत्पश्चात अगले तीन साल के लिए 15सदस्यीय नई जिला कमेटी का चुनाव हुआ। पांच सदस्यो की सचिव मण्डल चुना गया। नई कमेटी ने एक बार फिर कामरेड जयप्रकाश यादव को सर्वसम्मति से दुबारा जिला मंत्री का चुनाव किया। जयप्रकाश यादव सतीश कुमार साधु सरण राम निवास यादव चन्द्र भान सिंह नथुनी कुशवाहा हैदर अली हरेकृष्ण कुशवाहा हरिबंद प्रसाद सुदर्शन प्रसाद प्रेमचंद्र यादव बालेन्द्र मौर्या रमा शंकर गुप्ता गंगा देवी श्रीमती देवी जिला कमेटी के लिए चुने गए। इसके साथ ही सम्मेलन ने 29,30, 31दिसम्बर 2024को बुलन्द शहर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन के लिए 09प्रतिनिधियों का चुनाव किया जिसमें काम०साधु सरन राम निवास यादव हैदर अली हरेकृष्ण कुशवाहा नथुनी कुशवाहा हरिबंद प्रसाद रमा शंकर गुप्ता गंगा देवी श्रीमती देवी शामिल हैं। कॉम०बालेन्द्र मौर्या व कॉम०प्रेम चन्द्र यादव वैकल्पिक प्रतिनिधि चुने गए। अन्त में जिले के इंचार्ज कॉम०बृजलाल भारती के संबोधन के साथ सम्मेलन की कार्यवाई देर रात को सम्पन्न हुई। स्वागत समिति की ओर से अध्यक्ष एवं बौलिया ग्राम पंचायत के युवा प्रधान इंद्रजीत यादव उर्फ छोटे यादव ने सभी नेताओं व प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने स्व०दादा कामरेड फुलचंद्र यादव एवं कामरेड यमुना सिंह की कर्म भूमि पर सम्मेलन के आयोजन के पार्टी का आभार व्यक्त किया तथा पार्टी को हमेशा सहयोग करने का विश्वास दिलाया।सम्मेलन की सफलता के जिला कमेटी सभी कार्यकर्ताओं सहयोगियों एवं हमदर्दों का आभार जताया। जयप्रकाश यादव जिला मंत्री।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

18 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

27 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

1 hour ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

1 hour ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

1 hour ago