उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन/चुनाव सम्पन्न


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन/चुनाव जिला पंचायत के नरेंद्रदेव सभागार में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र की देख रेख में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने कहा कि आज जो कुछ भी हमें प्राप्त है, वह संगठन के बूते ही मिला हैं। इस संगठन की नींव 1973 में पड़ी, जब इतना संसाधन नहीं था। उस समय से संघर्षों के बल पर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं। संघर्ष कभी हारता नहीं है, देर सबेर सफलता आवश्य मिलती हैं। उसी प्रकार आप की पेंशन भी देर सबेर आवश्य मिलेगी। संगठन उसकी लड़ाई लड़ रहा हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी घोषणा किया कि बलिया का संगठन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ काम करेगा। वर्तमान संयोयक सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने वर्तमान कमेटी को भंग किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी कौशल कुमार उपाध्याय ने नई कमेटी की घोषणा की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संघ की मासिक बैठक होगी। एवं किसी सदस्य के साथ दुर्घटना होने पर जिला संगठन के तरफ से तत्काल 25000 का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर
अध्यक्ष अशोक केशरी,महामंत्री अनूप सिंह,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण यादव उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह,पुष्पा वर्मा,
धर्मेंद्र तिवारी,अमित कुमार सिंह,
अभिषेक उपाध्याय मोनू संगठन मंत्री, विजेंद्र यादव, शशांक शेखर सिंह
देवेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री ,अनिल उपाध्याय ,अरुण सिंह,दुर्गेश सिंह,
अनुशासन समिति के संयोजक राजकुमार सिंह,
सहसंयोजक सुधीर कुमार उपाध्याय ,
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शारदा सिंह,। सहजा नन्द सिंह, जितेंद्र सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय मिश्र, अनिल सिंह, अक्षयबर चौबे, भोला चौबे, बिपिन चन्द पाण्डेय, जितेंद्र सिंह,राजेश सिंह, विजय शासन शेखर, निर्भय राय, बैकुंठ नाथ पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

11 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

11 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago