बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन सतर्क,बाढ़ प्रभावित तहसीलों में 26 जून को होगा मॉक ड्रिल

मंगलवार को संपन्न टेबल टॉप एक्सरसाइज में संबंधित विभागों को दिए गए आवश्यक निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में विभिन्न चरणों में आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम) आधारित बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज 2025 के क्रम में आज टेबल टॉप एक्सरसाइज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाढ़ से संबंधित विभागों के राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा बाढ़ के पूर्व, बाढ़ के दौरान एवं बाढ़ के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।इस दौरान बाढ़ से संबंधित विभागों के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी भी जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़े रहे। अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज 2025 के क्रम में 26 जून को प्रातः 9:00 बजे से जनपद के बाढ़ प्रभावित तहसीलों मधुबन एवं घोसी में मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।तहसील घोसी में कस्बा नगर पंचायत दोहरीघाट, दोहरीघाट पुल के पूरब नाव पलटने की घटना,नदी में डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का कार्य एवं प्राथमिक उपचार कार्य का मॉक ड्रिल किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील मधुबन के ग्राम सूरजपुर में बाढ़ के कारण मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने/बाढ़ के कारण राहत शिविर की स्थापना व उसके संचालन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। इस आयोजन के दौरान पुलिस,स्वास्थ्य, पशुपालन,लोक निर्माण, विद्युत, जिला पूर्ति, शिक्षा,समेकित बाल विकास/ एनआरएलएम,सिंचाई विभाग, कृषि,अग्निशमन एवं आपात सेवा, परिवहन, सूचना विभाग सहित अन्य विभाग भी भाग लेंगे। मंगलवार को संपन्न हुए टेबल टॉप एक्सरसाइज में इन सभी विभागों के राज्य स्तरीय अधिकारियों ने बाढ़ आपदा के दौरान की गई तैयारियों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है एवं पूर्व में ही सारी तैयारियां कर लेने के निर्देश समस्त संबंधित विभागों को दिए गए हैं। इसके अलावा 26 जून को होने वाले मॉक ड्रिल को भी लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 minute ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

8 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

18 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

25 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

50 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

57 minutes ago