नकलविहीन बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध: डीएम

15 जून को 05 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश परीक्षा 2159 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शासन के मंशानुसार जनपद में उ.प्र. बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2023 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि, शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए समय से फुलपु्रफ व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, पृथक महिला एवं पुरूष शौचालय, रैम्प, प्रकाश, पंखा इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की माकूल प्रबन्ध किये जाय। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी को किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, मोबाइल, कल्क्यूलेटर इत्यादि ले जाने की अनुमति न दी जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार से नियमों का विचलन न होने पाये। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखा जाय। परीक्षा की सुचिता को परिभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियो के मोबाइल, सामान इत्यादि सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था भी की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी सम्बन्धित अधिकारी शासन द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जारी किये गये दिशा-निर्देशों की भलि-भांति अध्यन कर त्रुटिरहित पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाय। उल्लेखनीय है कि आगामी 15 जून 2023 को बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों प्रथम पाली पूर्वान्ह 09 से 12 बजे तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 से 05 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज, किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय ब्लाक-ए व बी, महाराज सिंह इण्टर कालेज तथा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर प्रवेश परीक्षा सम्पन्न होगी। बीएड प्रवेश परीक्षा में 2159 परीक्षार्थी भाग ले रहे है। परीक्षा की निगरानी हेतु बुन्देल खण्ड विश्वविद्यालय झांसी के महेन्द्र प्रताप सिंह व प्रशान्त सिंह सोलंकी, समन्वयक की जिम्मेदारी सीआरओ को सौंपी गई है। जबकि उप नोडल का प्रभार प्रो. डॉ. विनय व प्रो. डॉ. सूर्यभान रावत को सौंपी गई है।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, प्राचार्य के.डी.सी. डॉ. विनय सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, पीजी महिला कालेज की प्राचार्य डॉ. प्रिया मुखर्जी, प्रधानाचार्य जीआईसी आर.पी. सिंह, प्रो. मोहम्मद उस्मान, प्रो. ओ.पी. सोनी, पर्यवेक्षक डॉ. बी.आर. यादव, डॉ. नीरज पाण्डेय, विवेक जायसवाल, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, केन्द्र प्रतिनिधि राकेश कुमार मौर्या, जिला प्रोबशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नन्दा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीसीएस में सफलता: अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…

11 hours ago

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…

11 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…

11 hours ago

राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सदस्य बने रोहित श्रीवास्तव

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…

11 hours ago

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

11 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

12 hours ago