ग्यारहवीं शताब्दी में समूचे उत्तर भारत मे शाषन करने वाले महाराजा सुहेलदेव राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे

11 वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में इसी धरती पर हुआ था महाभारत के बाद दुसरा सबसे बड़ा लड़े जाने वाला युद्ध

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । महामना मालवीय मिशन संगठन की बैठक महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति कैम्प कार्यालय रेलवे स्टेशन मार्ग परिसर में किया गया। आयोजित बैठक में जनपद के समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने सहभागिता कर महाराजा सुहेलदेव के प्रखर राष्ट्रवादी चिंतन व गौरवशाली विजित इतिहास को जन जन तक पहुचाने का सामुहिक संकल्प लिया।मालवीय मिशन की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुहेलदेव सेवा समिति के महासचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने बताया की , ग्यारहवीं शताब्दी में समूचे उत्तर भारत मे शाषन करने वाले महाराजा सुहेलदेव राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे जिन्होंने बहराइच में विश्व प्रसिद्ध बालार्क सूर्य मंदिर की स्थापना कर तत्कालीन आक्रांता लुटेरे मसूद गाजी और उसकी लाखों की सेना को चितौरा झील के तट पर मार गिराया था यही कारण है कि, महाराजा हिन्दू जन मानस के आराध्य व आस्था के केंद्र बिंदु बनें हुए हैं।क्षत्रीय राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा विजय भार शिव ने बताया कि , अपराजित सम्राट महाराजा सुहेलदेव सम्पूर्ण हिन्दू समाज के पूज्य हैं, उनके विजयी गौरवशाली इतिहास को जन जन तक पहुचाने का काम सामूहिक रूप से करने का प्रभावी निर्णय लिया गया है। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , महाराजा सुहेलदेव ने श्रावस्ती साम्राज्य की स्थापना कर सनातन समाज का नेतृत्व किया था उनके अंदर प्रचंड दैवीय शक्ति सम्माहित थी उनके यश एवं कीर्ति की पताका समूचे विश्व मे फेहरती थी कालान्तर में लोग उनकी शौर्य गाथा से विस्मृत होते गए ,अब आवश्यकता इस बात की है कि महाराजा के विलोपित आभामंडल को प्रकाशित करने के लिए समूचे उत्तर भारत मे विजाई गाथा का यशोगान किया जाए।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी हिन्दू नेत्री निशा शर्मा ने किया।बैठक की अध्यक्षता वरीष्ठ समाजसेवी अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने किया।क्षत्रिय राजपूत संगठन की ओर से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ अनीता जायसवाल , समाजसेवी विवेक सक्सेना , समिति कोषाध्यक्ष ओमकार नाथ , संगठक सरदार रोशन सिंह , महिला नेत्री मीना द्विवेदी , मालवीय मिशन उपाध्यक्ष डॉ कपिल शुक्ला , जिलाध्यक्ष परशुराम राजभर , समाजसेवी अर्जुन कुमार दिलीप , समाजसेवी संजीव श्रीवास्तव व कार्यालय प्रमुख निशा शर्मा को महाराजा सुहेलदेव का चित्र देकर सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार ए के शर्मा ने किया।
समापन अवसर पर महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जन जन को अवगत करवाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

9 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

9 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

15 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

15 hours ago