जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस निचलौल तहसील सभागार में संपन्न

समाधान दिवस में कुल 67 मामले आए जिसमे 15 मामले मौके पर ही निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा आम चुनाव के उपरांत प्रथम जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 67 मामले प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए निर्धारित समय में निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार होना चाहिए। उन्होंने भूमि विवाद के 03 मामलों में राजस्व और पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण को निक्षेपित करने और आख्या जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया। उक्त 03 प्रकरण ग्राम टीकर, मेघौली खुर्द और निचलौल से संबंधित थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत प्रकरणों में 20 राजस्व विभाग, 23 पुलिस विभाग और 24 विकास विभाग से संबंधित थे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह,सीओ निचलौल अनुज सिंह, पीडी रामदरश चौधरी, तहसीलदार निचलौल राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

1 hour ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

6 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

6 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

6 hours ago