कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है जनपद के माह नवंबर 2024 के आपूर्ति आदेशानुसार है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड हाटा,कसया,तमकुही, सुकरौली, एवं खड्डा, परियोजनाओं के आगंनबाड़ी केन्द्रो से सामग्री का वितरण दिनांक 22व 24 मार्च 2025 को किया जायेगा। उक्त दिवस को संबंधित परियोजना के सी0डी0पी0 ओ0 व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रो का भ्रमण करेगे। उन्होने बताया कि 6 माह से 03 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर। 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 500 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाएं को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर। अति कुपोशित बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 लीटर लाभार्थियो को वितरण किया जायेगा। वितरण दिवस को उक्त विकास खण्ड के ग्राम प्रधान/सभासद भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा उक्त वितरण तिथि को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान/सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा। सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…
भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…
नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…