जीवन मित्र फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अंधेरी पूर्व की जानी मानी समाजसेविका मेरी ग्रेस के जीवन मित्र फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री विशेष रूप से नोट बुक, पेन, पेंसिल, कंपास बॉक्स और टिफिन बांटा गया । इस अवसर पर स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर पश्चिम के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण उपस्थित थे। बता दें पिछले काफी समय से समाजसेविका मेरी ग्रेस अपने फाउंडेशन के जरिए स्कूली बच्चों में समय समय पर शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया करती है। शैक्षणिक सामग्री का वितरण करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के दौर में अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की होड मची हुई है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की कोशिश करें। पठाण ने जीवन मित्र फाउंडेशन की मुखिया मेरी ग्रेस को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने फाउंडेशन के जरिए स्कूली बच्चों, गरीबों की समय समय पर मदद करती रहती हैं जो कि काबिले तारीफ है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

1 hour ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

1 hour ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

1 hour ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

4 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

4 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

4 hours ago