शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों व मंगल गीतों संग झूमें श्रद्धालु

कलश यात्रा में हाथी ,घोड़े व ऊंट रहे मुख्य आकर्षण के केंद्र

पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया कलश यात्रा का अभिनन्दन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिसवां गांव स्थित श्रीराम जानकी,हनुमान एवं शिवमंदिर के संयुक्त परिसर में 19 से 27 मार्च तक आयोजित नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पहले दिन गाजे- बाजे,हाथी -घोड़े व ऊंट संग निकली दिव्य कलश शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा में भगवान गणेश की प्रतिमूर्ति के रूप में गजराज आगे-आगे चल रहे थे, जिसके पीछे मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालुओं की टोली भगवा व पीताम्बर वस्त्र पहने तथा जयघोष करते हुए चल रही थी।इनके पीछे प्रधान यज्ञाचार्य अवधेश पांडेय ,मानस व गीता मर्मज्ञ प्रेमभूषण महराज ,लीला मण्डल वृंदावन के संचालक दुर्गा प्रेम पुजारी सहित ग्राम प्रधान व यज्ञ समिति के अध्यक्ष जयगोविंद गुप्ता तथा मंदिर के महंत राम केवल दास जी महराज प्रधान कलश लिए मुख्य यजमान के साथ चल रहे थे।जिनके पीछे पीताम्बर धारण किए 501 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं। पीछे महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं।इनके पीछे उत्साही युवकों की टोली ढोल- नगाड़े की धुन पर नृत्य करते हुए चल रही थी जिनके पीछे गांव व क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों की टोली देवी-देवताओं की जय-जय कार करते हुए चल रही थी।सबसे पीछे दोपहिया ,चार पहिया व अन्य वाहनों पर बैठे बच्चें व बुजुर्ग श्रद्धालुओं का समूह चल रहा था। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शोभायात्रा यज्ञमंडप से निकलकर,कोदईला, अजमतपुर, दरौली, इमिलियां, फुलवरिया , बरवा विद्यापति होते हुए बल्लोधाम पहुंची जहां देवरिया शाखा नहर स्थित नारायणी नदी के पवित्र जल में सभी कलशों को भरा गया। शोभायात्रा भिसवां टोला ,भिसवां चौक व शिकारपुर होते हुए यज्ञमंडप वापस पहुंची जहां वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच देवी देवताओं का आह्वान कर यज्ञ प्रारंभ किया गया। इस दौरान बाबूराम यादव,वैद्य अनिरुद्ध दास, दुर्गेश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, रामराज,हरिचरन, अखिलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, राम दवन चौधरी, तीरथ साहनी,ठाकुर गुप्ता, विनोद गुप्ता, बिरजू गुप्ता, यशपाल विश्वकर्मा व पुरुषोत्तम विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु
सम्मिलित रहें ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

57 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

14 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

18 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

18 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

18 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

18 hours ago