जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को कस्बा गढ़िया रंगीन में पति-पत्नी में आपसी विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। परेशान पति भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो उसकी किसी बात को लेकर थाना प्रभारी से कहासुनी हो गई। आरोप हैं कि थाना प्रभारी ने युवक को जमकर पीटा। पुलिस द्वारा अपने कार्यकर्ता को पीटे जाने की खबर पाकर करणी सेना के जिला अध्यक्ष शालू पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई।सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया मौके पर पहुंचे।उन्होंने तीन दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।बता दें कि गढ़िया रंगीन निवासी प्रियांशु मिश्रा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।वह अपना पक्ष रखने थाना प्रभारी के पास गए थे।
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…