राष्ट्रीय लोक अदालत में 134835 वादों का निस्तारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में 13 जुलाई 2024 शनिवार को सुबह 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दावा अधिकरण, देवरिया मनोज कुमार राय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमवीर सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विकास कुमार, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चन्द मौर्य, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव,मनोज कुमार तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिराम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदांशु कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगन्नाथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (सी0डी0) विवेक कुमार, व अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।
उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया तथा 2000 रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 08 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम ज्ञान प्रकाश द्वारा 08 वाद तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय विकास कुमार द्वारा 31 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार राय द्वारा कुल 80 मामलो का निस्तारण किया गया तथा 5,45,77,500 रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 1,34,835 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0- 65,89,15856 -रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
समझौता वृक्ष प्रदान कर पक्षकारों को किया गया सम्मानित।
शनिवार को दीवानी न्यायालय के परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लाभान्वित हुये पक्षकारों व मध्यस्थ, तथा आमजनमानस को समझौता वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया गया। न्यायाधीश द्वारा कहां गया की पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता हैं। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से संबंधित तथा एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। हमे प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए और अपने स्तर से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाना चाहिए, ताकि भविष्य मे पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं रखा जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

4 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

5 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

8 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago