6 नए महाविद्यालय खुलेंगे, कुलपति ने कार्य परिषद की बैठक में दी मंजूरी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक संपन्न हुई। कार्य परिषद की बैठक में ने 6 नए महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से कुशीनगर जिले में तीन और देवरिया जिले में तीन नए स्थापित महाविद्यालयों में 11 नए पाठ्यक्रमों को संचालित करने की मंजूरी भी दी गई। इसके साथ ही कार्य परिषद ने 38 महाविद्यालयों में 78 नए पाठ्यक्रम संचालित करने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई।
4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी
वर्तमान शैक्षिक सत्र में संचालित होने वाले 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों को भी कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ऑफ स्टडीज, संकाय परिषद तथा विद्या परिषद ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।
6 नए कार्यक्रमों के संचालन का अनुमोदन
कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक कार्यक्रमों- डीफार्मा, बीफार्मा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमएस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में बीसीए, डेटा साइंसेज में बीसीए के पाठ्यक्रम तथा शुल्क संरचना को मंजूरी दे दी है।
45 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन
करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत 45 सहायक आचार्य पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों के प्रमोशन को कार्य परिषद ने मंजूर कर दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अडानी परिवार नंबर-1, जानिए किस तेजी से बदला अमीरों का गणित

अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…

33 minutes ago

नहर में बहता मिला 65 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…

51 minutes ago

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

9 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

9 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

9 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

9 hours ago