मासिक बैठक में पीडीए एवं मतदाता सूची पर चर्चा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को विधानसभा बरहज की मासिक बैठक, विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से पी डी ए एवं मतदाता सूची के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने भाजपा की गलत नीतियों की भर्त्सना करते हुए कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, छात्र-छात्राओं में हताशा की किरणें तथा किसानो , मजदूरो अल्पसंख्यको, का जीवन महंगाई एवं अत्याचार तथा प्रशासनिक भ्रष्टाचार से अत्यंत कष्ट दायक हो गया है। आज रोजगार के लिए, नौकरी के लिए नौजवान सड़को पर मारा मारा फिर रहा हैं, वही एमएसपी के लिए धरने बैठे किसानों को जबरियन बल प्रयोग कर हटाया जा रहा है, महंगाई ने आमजनमानस की कमर तोड़ कर रख दी है, मजदूरो के हालात बाद से बदत्तर हो गया हैं और भ्र्ष्टाचार चरम पर हो चला हैं, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क पड़ने वाला नही हैं। सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनता को जागरूक करने के लिए बरहज विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक माह से पी डी ए की बैठक सफलतापूर्वक की गई, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता एवं नेतागण को उनके अथक परिश्रम के लिए बैठक में धन्यवाद दिया गया तथा अगले बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एवं नेताओं से अनुरोध किया गया की मतदाता सूची में नाम बढ़ाने एवं जो मतदाता नहीं है उनका नाम काटने हेतु सक्रिय रूप से सहयोग करें। इस बैठक में मुख्य रूप से दशरथ मौर्य, प्रभु नाथ शर्मा, राजेंद्र गौड़, रामविलास प्रजापति, राजन गुप्ता, गजानंद विश्वकर्मा एवं पारसनाथ यादव, गोपी यादव, जयप्रकाश सिंह, वीर बहादुर सिंह, वीरेंद्र चौधरी, बेचू लाल चौधरी, राम विश्वास यादव तथा राजन मिश्रा, बेचू लाल चौधरी, शेषनाथ यादव आदि ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में नेता एवं सदस्य गण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 minutes ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

12 minutes ago

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

14 minutes ago

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

21 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

34 minutes ago

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

57 minutes ago