ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में चर्चा शुरू, रक्षा मंत्री ने दिया विस्तृत बयान


राजनाथ सिंह बोले – जो सरकार कहती है, वह करके दिखाती है

नई दिल्ली, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
राज्यसभा में मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विशेष चर्चा की शुरुआत हुई। इस दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सबसे पहले सदन में अपना पक्ष रखते हुए ऑपरेशन की सफलता और देश की सुरक्षा नीति पर जोरदार बयान दिया।

राजनाथ सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी, उसके जवाब में सुरक्षा बलों ने तेज कार्रवाई करते हुए ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के संकल्प का स्पष्ट प्रमाण है।

रक्षा मंत्री ने कहा,“हमारी सेनाओं और सुरक्षाबलों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। चाहे आतंरिक खतरे हों या बाहरी—we are always ready. हमारे सुरक्षाबलों ने जिस साहस और समर्पण से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह अद्वितीय है। सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।”

राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर भारत की कूटनीतिक और सैन्य रणनीति को भी मजबूती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकार केवल बयान नहीं देती, बल्कि ठोस कार्यवाही में विश्वास रखती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

15 minutes ago

दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, मोदी-पुतिन वार्ता ने खींचा सबका ध्यान

भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…

17 minutes ago

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

25 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

27 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर वन अपराधियों के खिलाफ कसेगा शिकंजा

वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…

30 minutes ago

जीवन के रहस्य

अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…

30 minutes ago