गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सुभाष, महाराणा प्रताप, मीराबाई एवं गोरखनाथ इकाईयों के चल रहे विशेष सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन का प्रारंभ प्रार्थना सभा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया और रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लिया।
चतुर्थ दिवस के बौद्धिक सत्र को राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ इंद्रेश कुमार ने ‘मानवाधिकार’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए मानवाधिकार एवं मौलिक अधिकार के अन्तर को स्पष्ट करते हुए विस्तृत परिचर्चा किया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी पीयूष कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन निधि राय ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार पाण्डेय एवं प्रदीप यादव की सक्रिय भूमिका रही।
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…