शराब तस्कर के पकड़े जाने के वावजूद बिना कोई कार्यवाही किए छोड़ने की चर्चा

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

मामला बनकटा थाने के दो हल्का सिपाही से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं आपसी साठगांठ कर शराब व तस्कर को पकड़ में आने के वावजूद भी छोड़े जाने को ले कर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक
बनकटा थाने के दो सिपाही पर बीते 13 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे के करीब रामपुर बुजुर्ग बिहार बार्डर के पास स्थित परसिया गांव के समीप से एक फेरी वाले को तस्करी के शराब के साथ पकड़ा गया था वहीं जब पकड़े गए व्यक्ति को उसके बाद भी थाने ले जाने के बजाए बाद में थाने लाते समय बजाए कोई कार्यवाही किए कराए ही बीच रास्ते से ही मॉल सहित मामले को भी रफा दफा कर दिए जाने की चर्चा क्षेत्र के लोगों में विगत दो दिनों से काफी चर्चित चल रही हैं हालांकि बनकटा पुलिस के द्वारा इस मामले को महज अफवाह बताया जा रहा है जो जांच का विषय भी है। बताते चलें की थाने में लम्बे अरसे से तैनात एक चर्चित सिपाही की भूमिका लगातार सन्देह के घेरे में रहती आई है जिसे विभागीय लोग भी आपस में चर्चा कर लिया करते हैं। वहीं सिपाही की रसूखदार जनों में गहरी पैठ का परिणाम कहें या कुछ और कहें जो भी थाना प्रभारी यहां आए कुछ एक को यदि छोड़ दें तो बाकियों के खासम खास के रूप में सिपाही की भूमिका बनी रहती है। वहीं इस मामले की अगर बात करें तो जानकारी होने पर पुलिस द्वारा अपने गुप्त सूत्रों से छानवीन शुरू कर दीए जाने की खबर सूत्रों से मिल रही है । इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है ।अपने माध्यम से जांच करा रहे हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित सिपाहियों पर कार्यवाही होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

2 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

2 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

3 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

3 hours ago