स्वीप के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित परीक्षार्थियों से डीएम ने किया संवाद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित जनपद के परीक्षार्थियों से कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद किया गया।
जिलाधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों से बात करते हुए सभी को सफलता की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि किसी अभ्यर्थी के सफलता के तीन सूत्र होते हैं–परिश्रम, परिवार का साथ और प्रेरणा। उन्होंने कहा कि अब आप लोग भी अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से मेरा अनुरोध है कि आप लोग स्वीप कार्यक्रम में एंबेसडर की भूमिका निभाते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। निश्चय ही लोगों में विशेषकर युवाओं में आपकी अपील का प्रभाव होगा और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से जनपद के अभावग्रस्त लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी में सहयोग का अनुरोध किया, ताकि वे भी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा द्वारा सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को उनकी सफलता के लिए बधाई प्रेषित किया गया। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों से स्वीप अभियान में सहयोग देने की अपील की।
इससे पूर्व जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों का स्वागत उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में डीआईओएस अमरनाथ राय, तहसीलदार सदर अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में सफल प्रतियोगी छात्र/छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

12 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago