Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु हुआ मंथन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में सोमवार को दीवानी न्यायालय में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक की गयी। साथ ही आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी हरीश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री- लिटिगेशन से सम्बन्धित नोटिसों को शीघ्र- अति-शीघ्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार- प्रसार,पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि करना सुनिश्चित करें। बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक श्री राजेश कुमार, इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक विजेन्द्र कुमार, यूनियन बैंक के प्रबंधक प्रशान्त कुमार, बैंक ऑफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक रंजित दत्त, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शाखा प्रबंधक श्री अशोक कुमार,आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक श्री राजेश, पंजाब सिन्ध बैंक के शाखा प्रबंधक अनिश कुमार एवं बड़ौदा यू0पी0 बैंक-। के प्रबंधक पियूष कुमार उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

16 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

19 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

20 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago