Categories: Uncategorized

गोरखपुर जिला जेल के 1911 कैदी करेंगे महाकुंभ स्नान

प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)
144 साल बाद महाकुंभ जिसे अमृत स्नान के रूप में भी जाना जा रहा है। इस अमृत स्नान में नहाने के लिए लोगों का तांता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। वही गोरखपुर जिला जेल के कैदियों की डिमांड पर जिला जेलर और जेल अधीक्षक ने महाकुंभ प्रयागराज से, गंगाजल मंगवाकर जिला कारागार के कैदियों को पवित्र गंगाजल से स्नान करने का पुण्य अवसर दिया है। जिला जेल में प्रयागराज से पहुंच गंगाजल कैदियों के स्नान करने वाले टंकी में डाल दिया जाएगा, जिससे कैदी पवित्र महाकुंभ से आए गंगाजल से स्नान करेंगे और पुण्य प्राप्त करेंगे। हमसे बात करते हुए जेल अधीक्षक बी के पांडे ने बताया कि कैदियों की डिमांड थी उनका सोच था कि सब महाकुंभ में नहा रहे हैं हम परतंत्र हैं, इस वजह से हम नहा नहीं सकते और हमें पुण्य प्राप्त नहीं होगा तो उनके डिमांड को पूरा करने के लिए हमने महाकुंभ से गंगाजल मंगवाया और जो सोमवार की सुबह जिला जेल पहुंचा है। हमारे दो आरक्षी प्रयागराज गए थे वहां से गंगाजल लेकर जिला जेल गोरखपुर पहुंचे। अब इस गंगाजल को कैदियों के स्नान करने वाले टंकी में डालकर गंगाजल से स्नान करवाया जाएगा, जिससे उनको भी पूण्य की प्राप्ति हो सके।

rkpshomnath

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

3 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago