व्यापारी पुत्र से लूट के मामले में हुआ खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) पुलिस और एसओजी टीम ने 23 जनवरी को व्यापारी पुत्र से 12 लाख की लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने लूट के पांच आरोपितों को पकड़ा है। उनके पास से 8.8 लाख रूपये नकदी, दो बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि बरामद सामान को सीज कर दिया है। डीआईजी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पयागपुर थाना अंतर्गत भूपगंज बाजार निवासी गौरव अग्रवाल पुत्र 23 जनवरी को 1197260 रूपये बैग में लेकर सेंट्रल बैंक में जमा करने जा रहे थे। रेलवे स्टेशन मार्ग पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल लगाकर रुपयों भरा बैग छीन लिया था। विरोध करने पर गौरव की सभी ने पिटाई की थी। गौरव के भाई दीपक ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके का मुआयना कर तीन टीमों को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिए था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से शातिर बदमाशों की पहचान हुई। सोमवार को सभी के हुजूरपुर रोड स्थित लकड़ी पुल पर होने की सूचना मिली।जिस पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय और एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी पांच अपराधियों को पकड़ लिया। एएसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इसराइल , लुकाम निशाद उर्फ प्रेम कुमार , विनोद कुमार , सतपाल यादव,राहुल को पकड़ा गया है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी के पास से 8.8 लाख रूपये नकदी, दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लूट के रूपये से सभी ने एक बाइक भी खरीद ली थी। खुलासा के दौरान विधायक सुभाष त्रिपाठी समेत पुलिस टीम मौजूद रही। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता के साथ घटना का खुलासा किया है। जिस पर डीआईजी की ओर से टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

2 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

2 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

2 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

18 hours ago